नई दिल्ली। अक्सर सामान्य सर्दी या फ्लू जैसे इंफेक्शन की वजह से गला खराब हो जाता है। हालांकि, इसके पीछे गंभीर कारण भी हो सकते हैं। इसलिए कभी भी इसे अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है।
सीडीसी के अनुसार, गले में खराब होने की वजह से चुभन, दर्द होना, निगलने में परेशानी, नाक बहना, बुखार होना, खांसी और कंजंक्टिवाइटिस हो सकता है। ये लक्षण कई खतरनाक बीमारियों के बारें में भी संकेत करते हैं।
गला खराब होना या गले में खराश आम बीमारी है। यह किसी को कभी भी हो सकती है। अक्सर सामान्य सर्दी या फ्लू जैसे इंफेक्शन की वजह से गला खराब (Sore Throat) हो जाता है। हालांकि, इसके पीछे गंभीर कारण भी हो सकते हैं। इसलिए कभी भी इसे अनदेखा करना खतरनाक हो सकता है। गला शराब होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। आइए जानते हैं गला खराब होने का क्या-क्या कारण हो सकता है।
बैक्टीरियल इंफेक्शन : गले में खराश की समस्य्या कई बार खुद से ठीक नहीं होती है। ऐसे में यह स्ट्रेप्टोकोकल यानी स्ट्रेप थ्रोट बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो सकता है। इसे नजरअंदाज करने पर रूमेटिक फीवर, किडनी इन्फ्लेम्शन और पस से भरा फोड़ा होने का खतरा रहता है। ऐसे में डॉक्टर से टेस्ट करवाकर पता लगा सकते हैं और इसका इलाज तुरंत शुरू हो सकता है।
कैंसर: अगर गले में खराश की समस्या लगातार बनी है तो ये कैंसर का भी लक्षण हो सकता है। इसकी शुरुआत larynx, pharynx या टॉन्सिल से हो सकती है। ऐसे में इसे इग्नोर करने की बजाय तुरंत डॉक्टर के पास जाकर टेस्ट करवाना चाहिए।
गंभीर एलर्जी; कई बार एलर्जी की वजह से भी गले में खराश और जलन की समस्या हो सकती है। धूल, मिट्टी या किसी फूड की एलर्जी से भी ऐसा हो सकता है। इस स्थिति में हालत खराब हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर की मदद लें।
कोविड-19: कोविड-19 जैसी खतरनाक बीमारी में भी गला खराब हो जाता है। इसलिए गले में खराश को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। डॉक्टर की मदद से इसे पहचानकर तत्काल इलाज शुरू करवा सकते हैं।
लंबी बीमारी से बाहर आना: एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोईसोफेगल रिफ्लक्स बीमारी की पुरानी परेशानी की वजह से पेट में एसिड के चलते गले में खराश हो सकती है। ऑटोइम्यून बीमारियों में इसकी वजह से बार-बार दर्द भी हो सकता है। गले में खराश को दूर करने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव लाने की जरूरत होती है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

