खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवड़ा। जिले के गीदम स्थित जावंगा के ऑडिटोरियम में आज शुक्रवार काे जनजातीय गौरव दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनजातीय समाज के उत्थान में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श और संघर्ष की गाथा आज भी प्रेरणादायक है, उनकी 150वी जयंती को आज पूरा देश मना रहा है। जनजातीय समाज की विरासत सदैव गौरवशाली रही है, जनजातीय समाज कभी भी अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं किया हैै। आज जनजातीय गौरव दिवस मना रहे है, इसका पूरा श्रेय देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी काे जाता है।
उन्हाेने बस्तर के सेनानी गुंडाधुर के योगदान और भूमकाल विद्रोह का ज्रिक करते हु कहा कि जनजातीय समाज हमेशा ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी आहुति दी है। उन्हाेने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर है शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों मे आज जो सकारात्मक परिवर्तन आया है, इसका पूरा श्रेय देश के प्रधानमंत्री को जाता है।
इसके पूर्व ऑडिटोरियम स्थल में प्रधानमंत्री श्री मोदी के बिहार में के जामूई जिले में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा 66 हजार करोड़ के विभिन्न विकास कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही जावंगा स्थल कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग सदस्य ओजस्वी मंडावी ने भी अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज में सुधार कर उसे एक नई दिशा दी है। अंग्रेजो द्वारा आदिवासियों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाकर इस महान स्वतंत्रता सेनानी सदैव के लिए अमर हो गए है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने भी जनजातीय समाज को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शालेय छात्र छात्राओं द्वारा लोकनृत्यों का मनभावन प्रदर्शन भी किया गया और आगंतुक अतिथियों ने छात्र-छात्राओं उनके प्रस्तुतियों के लिए पारितोषिक एवं प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिए। इसके अलावा जिले के सभी विकास खंडों में आदिवासी जनजातीय दिवस उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस दाैरान जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, नगर पालिका बचेली अध्यक्ष पूजा साव, नगर पंचायत गीदम अध्यक्ष साक्षी सुराना, जिला पंचायत सदस्य रामू राम नेताम, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

