खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। तंत्र-मंत्र की सिद्धी पाने के लिए महिला का कब्र खोदकर शव निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना छुरा थाना क्षेत्र के सिवनी ग्राम की है। इस मामले में पुलिस ने दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एएसपी जितेंद्र चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, भुखन विश्वकर्मा की पत्नी सुनेती विश्वकर्मा की मृत्यु होने के बाद शव को मिट्टी में दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया था। गांव के ही एक व्यक्ति और उसके अन्य साथी ने लाश को कब्र से बाहर निकालकर पूजा तंत्र विधा जैसा कार्य किया गया था। मृतक के ही मोहल्ले के रहने वाले ने इस घटना को अंजाम दिया है। आसपास पता किए तो पता चला कि गांव के नंदे यादव शाम को रापा फावड़ा लेकर शमशान घाट की ओर गया था। गांव में नंदे यादव को बुलाकर पूछे तो कब्र को अपने साथियों के साथ खोदना बताया।
मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत छुरा थाने में की। इस घटना के बाद गांव में आक्रोश है। छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और सही ढंग से ग्रामीणों एवं परिजनों के माध्यम से खुदी हुई कब्र को ठीक किया। ग्रामीणों को समझाइश देते हुए पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू

