खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष में जिला खनिज एवं न्यास निधि की बैठक संपन्न हुई। बैठक मे स्थानीय विधायक बेमेतरा दिपेश साहू एवं विधायक साजा ईश्वर साहू सहित जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर सहित जिले के खनिज संस्थान न्यास निधि के सदस्य गण उपस्थित थें।
बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से कार्य हेतु प्राप्त प्रस्ताव के संबंध में नोडल अधिकारी सुपिंकी मनहर डिप्टी कलेक्टर द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा सभी कार्य एजेंसी को डीएमएफ से स्वीकृत कार्य गुणवत्तापूर्वक एवं समयावधि में पूर्ण करने तथा डीएमएफ पोर्टल में सभी जानकारी अद्यतन करने निर्देशित किया गया। बैठक में आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि से सम्बन्ध में चर्चा की गयी। कलेक्टर शर्मा ने डीएमएफ मद से उच्च और सामान्य प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए मितव्ययिता पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहाँ की डीएमएफ मद के आय-व्यय के आडिट एवं केश बुक संधारित किया जाये, डीएमएफ मद के आय-व्यय के आडिट समय पर हों, सभी सामग्री गुणवत्ता पूर्ण हों तभी उसका भुगतान किया जाये, खनिज मद की राशि का आवंटन प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभावित स्थानों में निर्धारित अनुपात के आधार पर किया जाए ताकि विकास कार्यों का प्राथमिकता के साथ समय पर पूर्ण हो सके। शिक्षा विभाग से संबंधित स्कूलों के सुदृढ़ीकरण के साथ ही नवाचारों के लिए भी ऐसा प्रावधान किया किया गया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

