खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर । जिले में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण और बच्चों को शाला से जोड़ने जिला प्रशासन के अभिनव पहल फिर स्कूल चले अभियान को जिले में आशानुकूल सफलता मिली है। स्कूल वेंडे वर्राटू पंडुम अभियान के जरिये जिले के 550 गांवों में डोर टू डोर सर्वे कर 6 से 18 साल के 7 हजार शाला त्यागी और अप्रवेशी बच्चों की पहचान की गई है। जिसमें से 6 से 14 वर्ष के 4 हजार बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा में जोड़ने में जिला प्रशासन सफल हुई है। इस अभियान का सकारात्मक असर यह रहा कि शिक्षा के प्रति ग्रामीणों मे नयी चेतना का संचार हुआ और शिक्षा व्यवस्था को स्थापित करने को लेकर ग्रामीण अब स्वयं स्कूल एवं शिक्षक की मांग करने लगे है। इस अभियान के जरिये नक्सल प्रभावित क्षेत्र के को फिर से खोलने में सफलता मिली है, जिसमें लगभग 1 हजार बच्चों को प्रवेश दिया गया।
जिले की शैक्षणिक दशा राष्ट्रीय स्तर के अनुपात में कमजोर होने से यहां की आर्थिक सामाजिक स्तर पर इसका सीधा असर दिखता है। इसे दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने शत प्रतिशत बच्चों को स्कूल से जोड़ने का महाअभियान प्रारंभ किया गया। जिसे स्कूल वेंडे वर्राटू पंडुम यानि फिर स्कूल चले अभियान नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर समिति का गठन कर लगभग 600 दल के माध्यम से 2400 कर्मचारियों के जरिये 579 गांवों का सर्वे किया गया। सर्वे में 7 हजार से ज्यादा अप्रवेशी एवं शाला त्यागी बच्चों की पहचान की गई। जिन्हें विशेष अभियान चलाकर स्कूलों में प्रवेश देने की कार्रवाई की गई। शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकताओं, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिव की टीम बनाकर गांव-गांव में रैली आयोजित कर जागरुकता अभियान चलाया गया, साथ ही कलेक्टर की पाती और वेलकम किट भेंट कर पालकों और बच्चों को आकर्षित किया गया। इस अभियान के जरिये सामूहिक प्रयास से शिक्षा सत्र 2024-25 से 6 से 14 वर्ष की लगभग 4 हजार बच्चों को कक्षा पहली से कक्षा 8वीं में प्रवेश दिलाने में जिला प्रशासन कामयाब हुआ है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

