खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान से पहले प्रदेश का सियासी पारा हाई है। न्यायधानी बिलासपुर में जिला प्रशासन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ट्रैक्टर रैली निकाली। नगर निगम बिलासपुर के कांग्रेस महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक के समर्थन में यह रैली निकली गई।
जिसमें विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रैली को अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के इशारे पर जिला प्रशासन के काम करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही एडीएम, एसडीएम और एएसपी को तत्काल हटाने की मांग की है।
बता दें कि आज सकरी से सिरगिट्टी तक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्रैक्टर रैली प्रस्तावित था। हालांकि जिला प्रशासन ने इस अनुमति को देने से मना कर दिया था।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
- मुख्यमंत्री साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- बस्तर में ‘बिहान’ की पहल से किसानों की बल्ले-बल्ले
- 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये
- सेवा सेतु की तत्परता से छात्रा गंगोत्री को मात्र 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र; स्कॉलरशिप आवेदन की राह हुई आसान
- सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा, चेक में कूटरचना कर अतिरिक्त रकम निकाली; तीन गिरफ्तार
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल

