खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के थाना चिंतलनार क्षेत्र में आज रविवार सुबह 11:00 बजे रायगुड़ा के जंगल में अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेसर अईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से डीआरजी का जवान आरक्षक पोड़ियाम विनोद गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना चिंतलनार क्षेत्रांतर्गत नवीन स्थापित कैम्प रायगुड़ा से डीआरजी का बल एरिया डॉमिनेशन हेतु आज सुबह रवाना हुये थे। सुबह लगभग 11:00 बजे हुए इस विस्फोट में डीआरजी का जवान, आरक्षक पोड़ियाम विनोद घायल हो गए। घायल जवान को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया और बेहतर उपचार के लिए आगे की चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है, घायल जवान खतरे से बाहर हैं। सुरक्षा बलों ने घटना के बाद क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।विदित हाे कि सुकमा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों के चलते सुरक्षा बल लगातार सक्रिय रहते हैं। इस घटना ने एक बार फिर इन इलाकों में नक्सलियाें द्वार लगाये गये प्रेसर आईईडी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवान को प्राथमिक उपचार उपरान्त बेहतर उपचार हेतु उचित व्यवस्था की जा रही है। डीआरजी का घायल जवान पोड़ियाम विनोद खतरे से बाहर हैं। विस्तृत जानकारी पृथक से जारी की जावेगीl
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी

