खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के बेनूर थाना क्षेत्र अंर्तगत कोरेंडा खालेपारा की धर्मांतरण करने वाली एक महिला सोनारी वड्डे की मौत 18 अगस्त रविवार रात को जिला अस्पताल नारायणपुर में हो गई थी। इसके बाद से ग्रामीण शव को गांव में दफनाने नहीं देने के लिए उसके घर से 100 मीटर दूर सुबह-शाम धरना दे रहे थे।
महिला के पुत्र बिल्लू वड्डे ने इसाई धर्म के हिसाब से कफन दफन करने उच्च न्यायालय बिलासपुर का दरवाजा खटखटाया लेकिन उच्च न्यायालय ने यह कहते निराकरण किया कि सोनारी वड्डे आदिवासी समुदाय की थी, जिसकी मौत के बाद उसे गांव में निर्धारित जगह पर आदिवासी रीति-रिवाज से दफनाया जाए। इसके बाद प्रशासन व ग्राम पंचायत के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ शव को आदिवासी रीति-रिवाज से दफन किया। इस दौरान तहसीलदार सौरभ चौरसिया, नायब तहसीलदार हरिभोई, एएसपी राबिन गुरीला, डीएसपी परवेश कुरैशी मौजूद थे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

