खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी डॉ. शोभित जैन द्वारा आज शनिवार काे आकांक्षी विकासखंड तोकापाल में संचालित स्कूल-आंगनबाड़ी केन्द्र सहित स्वास्थ्य केन्द्र का अवलोकन कर शिक्षा-पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने आकांक्षी विकासखण्ड में विभिन्न नवाचार गतिविधियों का भी निरीक्षण कर नवोन्मेषी प्रयासों की सराहना की। अपने भ्रमण के दौरान सयुंक्त सचिव डॉ. जैन ने सबसे पहले नीति आयोग द्वारा चयनित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र कलेपाल में सुपोषण माह के तहत चल रहे पालक सत्र, गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम का अवलोकन किया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की बुनियादी सुविधाओं की भी ली। वहीं एनक्यूएएस द्वारा प्रमाणित आयुष्मान आरोग्य केंद्र तेलीमारेंगा का निरीक्षण किया, जहां स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन करते हुए चल रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने यहां पर संस्थागत प्रसव सुविधा की उपलब्धता को सराहनीय प्रयास निरूपित किया।
सयुंक्त सचिव डॉ.जैन ने स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न प्रादर्शों की प्रशंसा करते हुए इन बच्चों का उत्साहवर्धन किया। जिसमें विकासखंड के 18 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में ब्लॉक स्तरीय विभिन्न विभागों जैसे कृषि, पशुपालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्टॉल प्रदर्शित किए गए थे। कृषि विभाग द्वारा हितग्राहियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी किया गया।
भ्रमण के अंत में सयुंक्त सचिव डॉ.जैन ने जनपद पंचायत कार्यालय तोकापाल के प्रशिक्षण भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ आयोजित परिचर्चा में लखपति दीदी और बैंक सखी के साथ संवाद किया। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक,डीपीओ अरुण पांडेय, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीरेन्द्र बहादुर तथा विभिन्न विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
- संविधान दिवस पर बीजापुर पुलिस ने ली संविधान की शपथ, प्रस्तावना के मूल्यों के पालन का संकल्प
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन

