खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले में लगातार 3 दिनों से हो रही बारिश से तीरथगढ़ जलप्रपात में लगातार पानी भर गया है। इस जलप्रपात को देखने न सिर्फ बस्तर संभाग के लोग बल्कि बाहर से आये पर्यटक भी बस्तर पहुंचे थे, लेकिन पानी का स्रोत बढ़ जाने से तीरथगढ़ जलप्रपात के नजदीक जाने से पर्यटकों को मना कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि बस्तर में लगातार 3 दिनों से हो रहे बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं रायपुर से लेकर कोलकाता व अन्य जगहों से भरी संख्या में पर्यटक इस खूबसूरत नजारा को देखने के लिए आये हुए हैं, लेकिन बारिश के चलते मुनगा बहार नाला उफान पर होने के कारण तीरथगढ़ में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है, जिसके चलते तीरथगढ़ जलप्रपात को बंद कर दिया गया है, साथ ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ऐसे में कोई भी पर्यटकों को नीचे जाने नहीं दिया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि बढ़ते बारिश के पानी को देखते हुए दूसरी बार तीरथगढ़ को बंद किया गया है, जिससे कि आमजन नीचे न जा सके। देखा जाए तो पिछले बार पर्यटकों के द्वारा अपनी जान को दांव में लगाते हुए वाटरफॉल के काफी करीब चले गए थे, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन इस बार विभाग की ओर से किसी भी प्रकार से कोताही न बरतते हुए तीरथगढ़ को बंद कर दिया गया है।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

