खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिले के पीपलखुंटा शासकीय शाला में 4 सितंबर को मध्यान्ह भोजन करने के बाद 23 छात्र बीमार हुए थे। इस घटना ने जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को गंभीरता से विचार करने पर मजबूर कर दिया है। बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने से स्कूल में हड़कंप मच गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने पीपलखुंटा स्कूल के प्रधानपाठक को निलंबित करते हुए पूरे मामले की जिम्मेदारी संभाल रहा था, पर भी एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि समूह द्वारा दिए गए भोजन में लापरवाही बरती गई, जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ी।
जांच दल को जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और यदि समूह दोषी पाया गया, तो उसे काली सूची में भी डाला जा सकता है। जिला प्रशासन इस मामले में कठोर कार्रवाई के मूड में है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सकें।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

