खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। बाबू साजबहार गांव में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पर एक युवक बैठा था तभी अचानक वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, तुमला थाना क्षेत्र के बाबू साजबहार में कल देर शाम गणेश विसर्जन करने के दाैरान एक ट्रेक्टर में बैठा युवक ट्रेक्टर के निचे गिर गया, जिससे युवक ट्रेक्टर के पहिये के निचे आ गया और मौके पर ही उसकी माैत हाे गई। मृतक युवक का नाम सुबरन डंंगसेना उम्र 34 वर्ष बताया जा रहा है। फिलहाल तुमला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- पूर्व महाधिवक्ता और प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
- मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
- छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
- धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल
- भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की विधायकी पर सस्पेंस: हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
- छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और गांधीवादी विचारक कनक तिवारी का निधन
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू

