खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर टू डोर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। शासन द्वारा गरीबों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना संचालित की जा रही है। आयुष्मान कार्ड से बीपीएल परिवार के तहत पांच लाख रुपये तथा एपीएल में 50 हजार तक का फायदा ले सकते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत 20 लाख का निःशुल्क ईलाज का फायदा लिया जा सकता है।
मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम जरहागांव में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य अमलों द्वारा डोर टू डोर लोगों से सम्पर्क किया गया और उन्हें योजना की जानकारी दी गई। साथ ही छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। ग्राम की श्रीमती इंदिरा बाई मिरी ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए काफी दिनों से सोच रही थी, लेकिन समय के अभाव के कारण वह अपना कार्ड नहीं बनवा पाई थी। आज ग्राम में स्वास्थ्य अमला के द्वारा घर में ही आयुष्मान कार्ड बना कर दिया गया, इसके लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। वहीं श्रीमती प्रितम मिरी ने बताया कि अपना व अपनी 06 माह की बच्ची का आयुष्मान कार्ड बनवाया। जिला समन्वयक आयुष्मान भारत योजना ने बताया कि अब आयुष्मान कार्ड बनवाना काफी आसान हो गया है। स्वास्थ्य अमलों द्वारा डोर टू डोर कैम्पेन कर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके अलावा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

