खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में आए दिन शिक्षकों के शराब पीकर स्कूल आने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन कड़ी कार्रवाई न होने की वजह से इनके हौसले और भी ज्यादा बुलंद होते जा रहे है। वहीं अब एकबार फिर नशे में धुत दो शिक्षकों के वीडियो सामने आए है।
पहले वीडियो में आप देख सकते है कि पलारी ब्लॉक में ग्राम दतान के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक कुम्भज राम ध्रुव नशे की हालत में जमीन पर पड़े हुए है। वहीं एक और वीडियो में आप देख सकते है कि ग्राम लरिया शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक राजकुमार ध्रुव नशे में धुत होकर शाला पंहुचा है, उन्होंने अपनी बाइक भी गिरा दी है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

