खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हर बार की तरह इस बार भी गणेश पूजा की तैयारी जोरों पर है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रेलवे वैगन रिपेयर वर्कशॉप कॉलोनी में इस बार गणेशोत्सव पर कुछ अनोखा होने जा रहा है। यहां 11 हजार लॉकिंग प्लेट, नट बोल्ट, वायसर और रेलवे के विभिन्न स्क्रैप मटेरियल से लोहे के गणेशजी की कलाकृति तैयार हो रही है। जिसके निर्माण में कलाकार अशोक देवांगन अपनी टीम के साथ जुटे हुए हैं।
वैगन रिपेयर शॉप में यह स्ट्रक्चर बन रहा है, जिसकी ऊंचाई 12 फीट, चौड़ाई 8 फीट और वजन होगा लगभग 1000 किलो। जानकारी के मुताबिक एक माह की अल्पावधि में इसे एक्ट अप्रेन्टिस प्रशिक्षुओं की मदद से तैयार किया जा रहा है। यह कलाकृति यहां स्थायी रूप से प्रदर्शित रहेगी। अशोक देवांगन हैं स्क्रैप के जादूगर स्क्रैप के जादूगर कहे जाने वाले अशोक देवांगन इससे पहले भी लोहे के स्क्रैप से कई स्थानों पर विशालकाय कलाकृतियों का निर्माण कर चुके हैं। देश के विभिन्न रेलवे के कारखानों में इंडिया गेट, गेट वे ऑफ इंडिया, ताजमहल, कुतुबमीनार, बुद्ध और 500 से अधिक बस्तर आर्ट पर उनकी बनाई कलाकृतियां लगाई जा चुकी हैं।
Trending
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

