खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, बोंगा पार में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि बीती रात पंचराम यादव ने पत्नी और दो बेटों के साथ विषपान कर लिया, जिसके बाद पंचराम उसकी पत्नी और एक पुत्र की मौत तत्काल हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में उसके दूसरे पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से बिलासपुर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। ठेकेदार और फेब्रिकेशन का काम करने वाला पंचराम कर्ज के बोझ तले दबा था, शायद यही वजह है,कि उसने अपने ही हाथों अपना पूरा परिवार समाप्त कर लिया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतकों के नाम
1:- पंचराम पिता स्वर्गीय कपिल यादव उम्र 65 वर्ष, 2:- दिनेश नंदनी यादव पति पंचराम यादव 55 वर्ष, 3:- सूरज यादव पिता पंचराम यादव 27 वर्ष, 4:- नीरज यादव पिता पंचराम यादव 32 वर्ष सभी निवासी वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के पास शारदा चौक थाना सिटी कोतवाली जांजगीर ने अज्ञात कारण से जहर सेवन किया।
Trending
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता

