खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सीआरपीएफ 168 ई कंपनी मोकुर की टीम एरिया डॉमिनेशन पर पेद्दागेलूर की ओर आज शानिवार सुबह निकली थी। सुरक्षाबल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा लगाये गये 4- 4 किलो वजनीे 3 आईईडी को बरामद कर बीडीएस टीम व डॉग स्क्वाड की मदद से निष्क्रिय कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डी-माइनिंग के दौरान सीआरपीएफ व बीडीएस की टीम ने नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से 4- 4 किलो वजनी 3 आईईडी 10 -10 मीटर की दूरी पर प्लांट कर रखा था। जिसे बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड की मदद से आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित तरीके से बरामद कर मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। सुरक्षबल के जवानों की सतर्कता व सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फिर गया।
Trending
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल

