खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। बस्तर संभाग अंतर्गत विगत महीनों से प्रभावी नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत माड़ से नक्सलवाद का सफाया करने के उद्देश्य से नारायणपुर पुलिस के द्वारा विगत छः महीने से नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मारे गये 3 सशस्त्र वर्दीधारी महिला नक्सलियाें की शिनाख्त 5-5 लाख के 2 ईनामी एवं 8 लाख का 1 महिला नक्सली के रूप में हुई है।
मारे गये नक्सलियों के नाम व पद इस प्रकर हैं, 1. लक्ष्मी, पीएलजीए कंपनी नंबर 5, उत्तर बस्तर डिवीजन, निवासी मल्कानगिरी जिला, ओडिशा ईनामी 8 लाख। 2. सविता एसीएम परतापुर एरिया कमेटी, उत्तर बस्तर डिवीजन, निवासी मानपुर-मोहाला ईनामी 5 लाख। 3. शांता एसीएम परतापुर एरिया कमेटी , उत्तर बस्तर डिवीजन, निवासी बीजापुर जिला, ईनामी 5 लाख। कुल 3 महिला सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियाें के शव तथा शव के पास से 303 रायफल 1 नग, 315 राइफल 2 नग, बीजीएल लांचर 1 नग, भरमार बंदुक 1 नग सहित भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ सहित अन्य नक्सली दैनिक उपयोगी सामान बरामद हुआ। घटना स्थल में मिले खून के धब्बे से इस मुठभेड़ में बडी संख्या में अन्य नक्सलियों के घायल अथवा मारे जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बस्तर आईजी सुन्दरराज पी. ने बताया कि उक्त मारे गये 3 महिला नक्सली 18 लाख के इनामी के रूप में शिनाख्त हुई है। उन्हाेने बताया कि नक्सलियाें के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही में स्थानीय जिला पुलिस बल, डीआरजी तथा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल एवं रणनीति के साथ काम करने के परिणाम स्वरूप वर्ष 2024 में बस्तर संभाग अंतर्गत की जा रही नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान अब तक कुल 143 नक्सलियों के शव बरामद कियं गये हैं, 596 नक्सलियाें के गिरफ्तार किया गया है, एवं 599 नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण किया गया है।
Trending
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप

