खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ कि एक युवक दो बड़े बैग में मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने हेतु नया बस स्टैंड जगदलपुर में बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था।
उक्त टीम के द्वारा नया बस स्टैंड जगदलपुर में पहुंचकर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर संदेही युवक को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम रवि ओयाम पिता बुधरु ओयाम उम्र 24 वर्ष निवासी नेरली ओयाम पारा बचेली जिला दंतेवाड़ा का होना बताया। जिसके कब्जे में रखे थैला में 9.500 किलोग्राम गांजा तथा एक अन्य थैला में 9.500 किलोग्राम कुल 19 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
जिस संबंध में पूछताछ करने पर अपने कब्जे में रखे गांजा को उड़ीसा से बिक्री करने के लिए परिवहन करना बताने पर आरोपी के कब्जे से कुल 19 किलो मादक पदार्थ गांजा, एक नग आईटेल कंपनी का मोबाइल, नगदी रकम 500 रूपये जप्त कर 20(बी ) एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी काे गिरफ्तार कर कायर्वाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

