खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला के बखरूपारा और आस-पास के क्षेत्रों में लोग इन दिनों लकड़बग्घा के घूमने से काफी डरे हुए हैं। यह लकड़बग्घा हाल ही में वन विभाग के काष्ठागार डिपो, बखरूपारा में देखा गया है, जिससे स्थानीय निवासियों की चिंता और बढ़ गई है। आज शुक्रवार सुबह लकड़बग्घे को वन विभाग के काष्ठागार डिपो में घूमते हुए देखा गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी कहीं और व्यस्त हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लकड़बग्घे को वन विभाग के काष्ठागार डिपो में घूमते हुए देखा गया। यह मामला और भी गंभीर हो जाती है, जब इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी कहीं और व्यस्त हैं। ऐसे में ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों में लकड़बग्घे को लेकर दहशत का माहौल है. लेकिन वन विभाग अब तक इसे पकड़ने में सफल नहीं हो पाया है।
नारायणपुर वन परिचेत्र अधिकारी इंद्र कुमार यादव ने बताया कि वे दो दिनों से रायपुर में वन विभाग की तरफ से आयोजित खेल प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि नारायणपुर में वन अमले की टीम को लकड़बग्घा पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

