खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना मोदकपाल की टीम द्वारा मुख्य मार्ग पर एमसीपी लगाकर आने जाने वाली वाहनों की सघन जांच के दौरान भोपालपटनम् से आ रही प्लेटिना दुपहिया वाहन की जांच में वाहन चालक से पूछ-ताछ पर गुमराह करने की कोशिश की गई। संदेह होने पर जवानाें के द्वारा दोनो युवकाें के पास रखे पिट्ठू बैग की जांच करने पर उनके कब्जे से नक्सली साहित्य, कॉडेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, नक्सली पाम्पलेट एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया।
पकड़े गये संदग्धिों से बारिकी से पूछ-ताछ करने पर अपना नाम संजेश कुंजाम पिता गुट्टा कुंजाम उम्र 24 वर्ष निवासी पेद्दागेलूर हाल टेकुलगुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर 2. गणेश अवलम पिता बिच्चेम अवलम उम्र 23 वर्ष निवासी टेकुलगुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर का होना बताये । गिरफ्तार दाेनाे नक्सली मिलिशिया सदस्य के विरूद्ध थाना मोदकपाल में छग. जनसुरक्षा अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही के उपरांत आज न्यायिक रिमाण्ड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है ।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

