खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग के अंदुरुनी इलाकों में जन्म के साथ ही सिर का आकार बढ़ने की बीमारी के लक्षण काफी देखने को मिलते हैं। सुकमा जिले के तीन बच्चों में दो बालक व एक नौ साल की बच्ची को सिर का आकार बढ़ने के कारण उपचार के लिए मेकाॅज में भर्ती कराया गया था। मेडिकल काॅलेज जगदलपुर के न्यूरोसर्जन ने तीनाें बच्चाें का नि:शुल्क सफल आपरेशन कर नई जिंदगी दी। इसके बाद अब इन बच्चों का सामान्य तौर पर शरीर विकसित होने लगेगा।
मेकाॅज के न्यूरोसर्जन डॉक्टर पवन बृज ने बताया कि इस तरह से बच्चों के सिर बढ़ने की बीमारी काे हाइड्रोसिफेलस कहा जाता है। इससे पीडि़त तीन बच्चों काे इलाज के लिए मेकाॅज लाया गया था, जहां उपचार के बाद उनका ऑपरेशन किया गया। उन्हाेने बताया कि इस ऑपरेशन में एनसथीसिया विभाग के डॉक्टरों के साथ ही सर्जरी विभाग के डॉक्टर ने भी अहम भूमिका निभाई।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

