नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए गौतम अडानी अब भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। 2024 हुरुन इंडिया अमीरों की सूची में कुल 11.6 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। सूची में बताया गया है कि भारत ने पिछले साल हर 5 दिन में एक नया अरबपति बनाया है।
हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, “भारत एशिया के धन सृजन इंजन के रूप में उभर रहा है! जहां चीन में अरबपतियों की संख्या में 25 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, वहीं भारत में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो रिकॉर्ड 334 अरबपतियों तक पहुंच गई है।
वहीं, हुरुन रिच लिस्ट 2024 में बड़ी उछाल देखने को मिली है। इस लिस्ट में अब 1,500 से अधिक व्यक्तियों की कुल संपत्ति ₹1,000 करोड़ या उससे अधिक है। यह सात साल पहले की तुलना में 150% की बढ़ोतरी को दिखाता है। हुरुन इंडिया ने कुल 1,539 अति-धनवान व्यक्तियों की पहचान की है, जो पिछले साल की तुलना में 220 की उल्लेखनीय बढ़ोतरी को दिखाता है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

