भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी का व्रत किया जाता है। अजा एकादशी का व्रत धन और सुख की प्राप्ति के लिए किया जाता है। मान्यता है इसके प्रताप से खोया धन, सम्मान वापस मिल जाता है। व्यक्ति संसार की समस्त चिंताओं से मुक्ति पाकर अंत में मोक्ष को जाता है।
अजा एकादशी 2024 में कब ?
अजा एकादशी 29 अगस्त 2024 गुरुवार को है। इस दिन भगवान नारायण (Vishnu ji) की पूजा और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है, हर तरह के पाप मिट जाते हैं, तरक्की और शांति मिलती है।
अजा एकादशी 2024 मुहूर्त
पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 29 अगस्त 2024, प्रात: 01 बजकर 19 मिनट पर होगी और इसका समापन 30 अगस्त 2024 को प्रात: 01 बजकर 37 मिनट पर होगा।
अजा एकादशी 2024 व्रत पारण समय
अजा एकादशी का व्रत पारण 30 अगस्त 2024 को सुबह 07.49 मिनट से सुबह 08.40 मिनट पर किया जाएगा। इस दिन हरि वासर समाप्त होने का समय सुबह 07.49 है।
अजा एकादशी क्यों मनाई जाती है
अजा एकादशी व्रत को करने से अश्वमेध यज्ञ के फल की प्राप्ति हो जाती है। शास्त्रों के अनुसार अश्वमेध यज्ञ वो है जिसमें देवताओं की तृप्ति होती है। तृप्त होकर देवता मनुष्य को इच्छित समृद्धि प्रदान कर संतुष्ट करते हैं। ऐसे में अजा एकादशी व्रत करने मात्र से इस यज्ञ का फल मिलना किसी वरदान से कम नहीं है। अजा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का एक सशक्त उपाय माना जाता है। इसके फल से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

