खबर वर्ल्ड न्यूज-भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 अगस्त को श्योपुर जिले के आदिवासी विकासखण्ड मुख्यालय कराहल में मॉडल स्कूल परिसर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से 36 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को वर्ष 2023 के तेदूपत्ता संग्रहण के लाभांश 115 करोड़ बोनस राशि का वितरण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
ग्वालियर एवं शिवपुरी वनवृतो के श्योपुर वन मंडल सहित कुल 6 वन मंडलो की 89 लघु वनोपज समितियों के 52 हजार 305 संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में जिला लघु वनोजन सहकारी यूनियन मर्यादित श्योपुर अंतर्गत श्योपुर, नयागांव, हीरापुर, डोब, पिपरानी, रतोदन, पहेला, ओछापुरा, कराहल, पतरवाड़ा, खिरखिरी, सेंसईपुरा, गोरस, वीरपुर, विजयपुर एवं गसवानी कुल 16 लघु वनोपज सहकारी समितियां संचालित हैं। इनमें 12 हजार 849 तेदूपत्ता संग्राहक जुडे हुए हैं। पिछले वर्ष तेदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य 22 हजार 490 मानक बोरा था। वर्ष 2023 में तेदूपत्ता संग्रहण की 1 हजार की गड्डी की दर 3 हजार रूपये निर्धारित थी। वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 3 हजार रूपये से बढाकर 4 हजार रूपये प्रति मानक बोरा कर दी है।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, श्योपुर-मुरैना लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, जिले के प्रभारी मंत्री तथा नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत, कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना, राज्य मंत्री वन एवं पर्यावरण दिलीप अहिरवार उपस्थित रहेंगे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

