खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदूल सर्व सनातन समाज ने आज बुधवार काे सनातनी परम्पराओं का उपहास उड़ाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई करने हेतु थाना प्रभारी किरंदुल को ज्ञापन साैंपा गया है। सर्व सनातन समाज के सदस्याे क कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व तक लगभग सभी गणेशोत्सव समितियों द्वारा सनातन परम्परा का निर्वहन करते हुए अच्छे से श्रीगणेश के पूजा उत्सव को सम्पन्न किया जाता था, किंतु विगत दो वर्षों से यह देखा जा रहा है कि श्रीगणेशोत्सव के नाम पर सनातनी परम्पराओं का उपहास किया जा रहा है। कुछ समितियों के द्वारा प्रतिमा विर्सजन के दौरान भौण्डे एवं अश्लील गीत बजाये जाते हैं तथा इस दौरान कुछ लोग मदिरापान करके भी आते हैं। ऐसे लोग न केवल सनातन संस्कृति का उपहास उड़ाते हैं, अपितु विभिन्न प्रकार के विवाद, लड़ाई-झगड़े का कारण भी बनते हैं। इस प्रकार के कृत्यों से सर्व सनातन समाज में आक्रोश व्याप्त है। इनकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सर्व सनातन समाज ने चिंतन-मनन करते हुए इसकी रोकथाम हेतु सामाजिक चेतना जागृत करने के साथ सनातनी परम्पराओं का उपहास उड़ाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई कर इस पर विराम लगाने हेतु पुलिस काे अवगत करवाया है। इस दौरान सर्व सनातन समाज से पूर्णिमा अवस्थी, आजाद सक्सेना, राजेन्द्र यादव, रामकृष्ण बैरागी, राजेश सिन्हा, मनोज छालीवाल, मोहित धवन, आर डी मिश्रा, अनुराग सोरी, रिषप राय सहित बड़ी संख्या में सर्व सनातन समाज के सदस्यगण उपस्थित थे।
सर्व सनातन समाज के आजाद सक्सेना ने कहा कि गणेशोत्सव में स्थापित किये जाने वाले भगवान श्रीगणेश की मूर्ति शास्त्रों में वर्णित एवं परम्परानुसार हमारे भारतीय जनमानस की मानस पटल में अंकित मर्यादा के अनुरूप नही करके व्यंग्यात्मक तरीके से अथवा आधुनिक स्वरूप देकर भगवान एवं उनके वाहन का मजाक उड़ाना। भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित दिवस जैसे अनंत चतुदर्शी तिथि अथवा किसी कारणवश उक्त तिथि में न हो पाने पर अगले दिवस भाद्रप्रद पूर्णिमा की तिथि को नही करके मनमाने तरीके से अनंत चतुर्दशी के सप्ताह भर बाद तक करना, जबकि आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रथमा तिथि से पितृ पक्ष लग जाता है। यह देखा गया है कि कुछ समितियां पितृ पक्ष में भी श्रीगणेश को विराजित रखते हैं तथा पितृ पक्ष के दौरान विसर्जन करने की कुरीति प्रचलन में ला रहे हैं, जो कि सनातनी परम्परा के विरुद्ध है एवं शास्त्र सम्मत नहीं है, जबकि विसर्जन हेतु एक ही तिथि सुनिश्चित कर दिये जाने से पुलिस प्रशासन द्वारा बिना किसी परेशानी के सुव्यवस्थित तरीके से सुरक्षा व्यवस्था की जा सकती है तथा विसर्जन के समय घटने वाली विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं की आशंका को भी खारिज किया जा सकता है, तथा सनातन परंपरा सम्मान बना रहेगा।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

