खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत नकुलनार निवासी 17 अगस्त को प्रार्थी लक्ष्मीनाथ बघेल के शिकायत पर हत्या के मामले में अपराध क्र. 57/2024 धारा 103 बीएनएस का अपराध दर्ज किया गया एवं एक अन्य प्रकरण के प्रार्थीया के शिकायत पर अपराध क्र. 58/2024 धारा 376 (2) 292 (2) 506 67,67 (क) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर थाना प्रभारी विजय पटेल एवं स्टाफ द्वारा आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुये हत्या के प्रकरण में घटनाकारित कर फरार आरोपी मयंक उपाध्याय पिता यशंवत उपाध्याय उम्र 26 वर्ष निवासी राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्र. 1 गीदम थाना गीदम जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा को गरियाबंद से हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी अपनी पत्नी को आपसी वाद-विवाद होने से एवं गुस्से मे हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने इसके साथ ही एक अन्य दुष्कर्म के मामले में आरोपी गणेश्वर यादव पिता कुपचंद यादव उम्र 26 वर्ष निवासी झामूपारा कारली थाना गीदम जिला दंतेवाडा को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार करने से आज 20 अगस्त को दोनों आरोपियों के विरूद्ध कयर्वाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

