खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के थाना पामेड़ पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे राशन सामग्री की बड़ी खेप को पकड़ा है। यह कार्रवाई थाना पामेड़ की पुलिस की ओर से की गई, जिसमें चावल, चना, महुआ, और टोरा जैसी सामग्री बरामद की गई है। जिसमें चावल की 50 बोरियां, प्रत्येक में 50 किलोग्राम, चना की 20 बोरियां प्रत्येक में 50 किलोग्राम, महुआ की 100 बोरियां प्रत्येक में 40 किलोग्राम, टोरा की 50 बोरियां, प्रत्येक में 40 किलोग्राम, जप्त कर वाहन चालक कृष्णा अनमुल निवासी केसईगुड़ा थाना मद्देड काे गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध रूप से राशन सामग्री की सप्लाई की जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा। बरामद सामग्री को वाहन चालक कृष्णा अनमुल निवासी केसईगुड़ा थाना मद्देड के कब्जे से जब्त किया गया। पूछताछ करने पर वाहन चालक ने बताया कि उक्त सामग्री को चेरला ले जाना था, और वाहन शशिकला ट्रेडर्स आवापल्ली का है।लेकिन मौके पर उपरोक्त सामग्री के परिवहन के संबंध में उसने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया। जिसके बाद थाना प्रभारी पामेड़ ने धारा 106 भारतीय नागरीक सुरक्षा संहिता बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में धारा 106 बीएनएस के तहत एक अलग एफआईआर दर्ज की गई है और सामग्रियों को जब्त किया गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

