खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के संबंध में दिए गए सुप्रीम काेर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त काे बस्तर बंद का आह्वान सर्व आदिवासी समाज ने किया है। इसके लिए समाज के लोग तैयारी में जुट गए है। समाज के लोगों ने बताया कि सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक संपूर्ण बस्तर बंद का समर्थन करते हुए बस्तर संभाग के सभी जिलों में पूर्णतः बंद करने का आह्वान किया गया है।
सर्वआदिवासी समाज के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस बंद में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर इस आंदोलन से जुड़ने की अपील की गई है। इसके अलावा शैक्षणिक संस्थाओं को भी बंद करने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही बीपीएस, चैबर समेत अन्य समाजिक संगठनों से भी समर्थन मांगा गया है। 21 अगस्त को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त व्यवसायिक संस्थाएं एवं शैक्षणिक संस्थाएं हाट बाजार बंद रहेंगे, एवं साथ ही परिवहन सेवाएं भी बंद रहेंगी। इस बैठक में राजू कोशले, लक्ष्मी नाथ, पदम कश्यप, बलदेव मौर्य, हरिप्रसाद पन्ना, धर्मेंद्र सिंह, विष्णु मरकाम, धान सिंह उइके, – योगेन्द्र कुमार, एसआर मण्डावी, विक्रम लहरें, सालेश, पीडी मेश्राम, कमलेश, बंशी मौर्य, तुलसी ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

