मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में श्रावण माह के आखिरी सोमवार पर आज श्री पशुपतिनाथ महादेव की शाही सवारी निकल रही है। इसके शुभारंभ में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए। डिप्टी सीएम देवड़ा ने सवारी में तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए।
सोमवार को बाबा आशुतोष की सवारी धूमधाम से निकाली गई। बाबा की सवारी में मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए। देवड़ा यहां अखाड़ा कलाकारों के बीच उतर गए और खुद तलवारबाजी करने की इच्छा जाहिर की।
कलाकारों से तलवार और ढाल अपने हाथों में लेने के बाद उन्होंने जब अपनी तलवार का जौहर दिखाना शुरू किया, तो सवारी में मौजूद लोग उनके करतब को देखते रह गए। मंत्री देवड़ा द्वारा की गई तलवारबाजी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हाथों में तलवार और ढाल थामकर अखाड़े में करतब दिखाए। ये पहली बार नहीं, जब जगदीश देवड़ा ने अपनी तलवारबाजी का जौहर दिखाया हो। इससे पहले भी मल्हारगढ़ में बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा में भी तलवारबाजी का जौहर दिखा चुके हैं। इसके अलावा नारायणगढ़ में बच्चों के साथ कबड्डी भी खेल चुके हैं।
उनकी इस कला के सभी लोग कायल हैं। डिप्टी सीएम देवड़ा के पास वित्त विभाग का जिम्मा भी हैं और पिछले दिनों उन्होंने बजट भी पेश किया था।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

