खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिला के कारली स्थित लोन वर्राटु हब का दौरा किया। मुलाकात के दौरान उपस्थित आत्मसमर्पित नक्सल बहनों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की कलाई पर राखी बांधी और एक भाई के रूप में उनसे अपनी रक्षा और उज्जवल भविष्य का वचन लिया। उपमुख्यमंत्री ने बहनों से वादा किया कि वे हमेशा उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए तत्पर रहेंगे।
इस हब में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उपमुख्यमंत्री ने यहां निवास कर रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों वह उनके परिवार से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन से जुड़ी अनेक मार्मिक घटनाओं की जानकारी ली।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी को अपने निवास परिसर पर ही मिलके आत्मसमर्पित नक्सली बहुत ही हर्षित हुए।

