खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी की सचिव गंगा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन इंचार्ज पीएलजीए कमांडर कुरसम मनीष उर्फ राजू को भितरघात के शक में नक्सलियाें ने ही 13 अगस्त को मौत के घाट उतार दिया है। हत्या के बाद नक्सली संगठन ने जारी प्रेस नोट में आरोप लगाया है कि अपने पश्चिम बस्तर डिविजन का प्रेस इंचार्ज नक्सली कमांडर मनीष कुरसम पुलिस के इंटेलिजेंस ऑफिसर्स को संगठन की गोपनीय जानकारी दे रहा था।
बीजापुर जिले के सावनार (आवनार) निवासी नक्सली मनीष को 13 अगस्त को नक्सलियों की पीएलजीए ने मुखबिरी के आरोप में हत्या कर दिया है। प्रेस नोट में बताया गया है कि पूरे सबूत और पुष्टि के बाद पीएलजीए ने उसे पहले अपने हिरासत में लिया और फिर माैत की सजा दी गई है। नक्सली मनीष वर्ष 2010 में पीएलजीए में भर्ती हुआ था। उसे उसके योग्यता को देखकर पार्टी के प्रेस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले भी नक्सलियों ने बस्तर में अपने ही कई पूर्व साथी नक्सलियाें को मौत के घाट उतार चुके हैं।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

