खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। माँ दंतेश्वरी शक्तिपीठ में 11 महीने के लंबे अंतराल बाद दानपेटियां खोली गई, दान राशि की गणना में 24 लाख 45 हजार 735 रुपए नगद व सोने-चांदी के जेवरात निकले। मां दंतेश्वरी टेम्पल एस्टेट कमेटी के पदेन सचिव व एसडीएम जयंत नाहटा, पदेन व्यवस्थापक व तहसीलदार विनीत कुमार सिंह समेत टेम्पल कमेटी के सदस्यों, प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ जिया, मांझी-मुखिया, सेवादारों की मौजूदगी में ये दान पेटियां खोली गई। राशि की गणना के दौरान इस बार भी श्रद्धालुओं की चिट्ठियां मिली, जिसमें अपनी मनोकामना पूरी करने की गुहार भक्तों ने मां दंतेश्वरी से लगाई है। इस बार मिली दान राशि 24,45,735 रुपए अब तक की गणना की सर्वाधिक राशि है। हालांकि इस बार पूरे 11 महीने के लंबे अंतराल के बाद दान पेटियां खोली गई हैं। इसके पहले हर 3-4 माह में दान पेटियों की राशि की गणना की जाती रही है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

