खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिला मुख्यालय से 70. किमी घोर नक्सल प्रभावित कहे जाने वाले चिंतलनार में कोन्टा एसडीएम ने स्वयं सुबह से लेकर आधी रात तक चिंतलनार बजारपारा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों व शासकीय और अशासकीय गोदामों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लगभग 694 विवंटल से ज्यादा खाद्यान्न व अन्य राशम सामग्री जब्त किया गया। जिसमें चावल 1093 बोरी, शक्कर 73 बोरी, चना 74 बोरी, नमक 97 बोरी अ, गुड़ 131 कार्टून, धान कोंडा 275 बोरी सहित क्रिस्टल नमक 105 बोरी जब्त किया गया है। खाद्य अधिकारी जयवर्धन ठाकुर ने बताया कि जब्त राशन सामग्री के संबंध में विक्रेता, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व संबंधित कर्मचारियों का बयान एवं पंचनामा के साथ ही वजन किया गया है। पहली ही जांच में खाद्यान्न की कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए ग्राम पंचायत एलमपल्ली एवं केरलापेंदा के सरपंच, सचिव व विक्रेता के विरूद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
सुकमा कलेक्टर कलेक्टर हरिस एस. ने कहा कि पूर्व में जो भी बयान दिलवाया जा रहा था, वह पूरी तरह से फर्जी पाया गया। प्रशासनिक कड़ाई के बाद दोनों ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव व सेल्समेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इस पूरे खेल में पर्दे के पीछे कौन है, उसकी जांच पुलिस के सहयोग से की जाएगी।

