खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाई-बहनों के अटूट संबंधों का प्रतीक रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाई जायेगी। जिल मुख्यालय के संजय बाजार और गोल बाजार चौक सहित अन्य स्थानों में रक्षाबंधन पर्व के लिए बाजार में राखियों की दुकानें भी सज चुकी हैं, रंग-बिरंगी राखियों से बाजार गुलजार होने लगा है। राखियों की खरीदारी तेज हो गई है, बाजार में 5 रुपए से लेकर 200 रुपए तक की राखी उपलब्ध है। मांग पर विशेष राखियां भी उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों के लिए भीम, लाइट जलने वाली घड़ीनुमा राखियां उपलब्ध है, वहीं बड़ों के लिए रेशमी, डोरी वाली, डायमंड फैशनेबल राखियां ज्यादा पसंद की जा रही हैं। बाजार में राखी के साथ अक्षत और लाल टीका भी पैकिग में मिल रहे है। डाक से भेजने के लिए ये राखियां ज्यादा पसंद की जा रही है।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का भी असर राखियों में देखा जा सकता है। तिरंगा राखियां भी बाजार में दिखने लगी है। दूर-दराज भेजने के लिए राखियों की हो रही खरीददारी भाइयों की कलाई सजाने के लिए राखियां खरीदने और भेजने की तैयारियां हो रही हैं। डाक विभाग और कोरियर कंपनियां निर्धारित तिथि पर राखी भेजने के लिए योजनाएं चला रही है। विशेष लिफाफे तैयार किए हैं, जिनकी मांग भी है। यह लिफाफा पानी से भी बचाव करता है, जिसमें राखी सही समय पर सुरक्षित पहुंचाने का दावा भी किया जा रहा है।

