खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना कोण्डागांव ने थाना में प्रार्थी हेमचंद बघेल पिता जैतुराम बघेल निवासी मोहलई रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके छोटे भाई विमल बघेल पिता जैतुराम बघेल की पत्नी मनीषा बघेल 31 जुलाई के रात्रि 1:30 बजे घर से पेट दर्द दे रहा है, कह कर निकली थी, जो कि घर वापस नही आई जिसके संबंध में आस पास लगातार पता किए जो कि पता नही चला, फिर सुबह लगभग 4:30 बजे के आस-पास मनीषा बघेल का शव घर के पिछे स्थित तालाब में तैरता हुआ दिखा। सूचना पर थाना काेंड़ागांव में मर्ग क्रमांक 129/24 धारा 194 बी.एन.एस.एस. का कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। पूछताछ पर बताया गया कि मनीषा बघेल का विवाह 03 माह पूर्व ही हुआ है।
मृतका नवविवाहिता होने से इस संबंध में जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के दौरान मृतिका मनीषा बघेल के परिजनो ने बताया कि विवाह के कुछ दिन पंश्चात ही मनीषा के ससुराल में उसके पति विमल बघेल एवं भाभी ललीता बघेल के द्वारा मृतिका को लगातार खाना बनाने नही आना, साड़ी कपड़ा पहनना नहीं आना, दहेज में सामान कम लेकर एवं खराब सामान लेकर आने की बातो को लेकर शारीरिक एवं मानसीक रूप से प्रताड़ीत किया जाने लगा, जिससे मनीषा लगातार परेशान रहने लगी, जिस संबंध में परिजनो को बताने पर पारिवारिक मिटिंग भी लिया गया, परंतु उनके व्यवहार में कोई भी परिवर्तन नही आया, जिसके कारण मृतिका की मृत्यु हुई है।
मृतिका मनिषा बघेल के पति विमल बघेल एवं भाभी ललीता बघेल के द्वारा मनीषा बघेल को लगातार प्रताड़ित करना पाए जाने से मर्ग जांच पर से थाना काेंड़ागांव में अपराध क्रमांक 224/24 धारा 80, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया एवं विवेचना के दौरान मृतिका मनिषा बघेल के पति विमल बघेल एवं भाभी ललीता बघेल को विधिवल गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

