खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के लालबाग परेड मैदान में 15 अगस्त 2024 को 77 वीं स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के द्वारा वेरीकेटिंग हेतु जमीन में गड्ढों की खुदाई शुरू कर दी गई है, वहीं कार्यक्रम देखने आने वालों के लिए टेंट लगाने की व्यवस्था की जा रही है। 15 अगस्त के दिन परेड के लिए पुलिस विभाग के द्वारा रिहर्सल की शुरूवात कर दी गई है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैंड बजने वाले महिला पुरुष जवनाें ने भी आज रिहर्सल में भाग लिया। 15 अगस्त के नजदीक पंहुचने के साथ ही तैयारियां जाेर-शाेर के साथ चलने लगेगा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लालबाग परेड मैदान में विभिन्न शासकीय विभाग के कर्मचारी स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं रिहर्सल के लिए आने लगेंगे।

