खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम आशीरगुड़ा के पास आज शुक्रवार दाेपहर में मोटरसाइकिल और टाटा मैजिक के बीच जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार छिंदगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलाें काे कोंटा एसडीअेापी के वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार कोंटा अस्पताल में चल रहा है, डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस दुर्घटना में मारे गये युवक एवं घायलाें के बारे में जानकारी ले रही है, साथ की मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।

