सनातन शास्त्रों में अमावस्या का बेहद खास महत्व बताया गया है। इस दिन पूजा, जप-तप और विशेष चीजों का दान किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से जीवन के सारे पाप कट जाते हैं और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस बार हरियाली अमावस्या 04 अगस्त को मनाई जाएगी।
हरियाली अमावस्या पर क्या दान करना चाहिए
* सावन के महीने में हरियाली अमावस्या मनाई जाती है। यह महीना देवों के देव महादेव को प्रिय है। ऐसे में चावल, सफेद वस्त्र, सफेद फूल, शक्कर और नारियल आदि का दान करें। इससे जातक को शिव जी की कृपा प्राप्त होगी।
* हरियाली अमावस्या पर दूध का दान कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दूध का दान करने से जीवन में शुभता का आती है। क्योंकि महादेव का दूध से अभिषेक किया जाता है।
* सनातन धर्म में अमावस्या के दिन काले तिल का दान करना अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि काले तिल का दान करने से जातक को कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं और कुंडली से बुरे ग्रहों का प्रभाव खत्म होता है।
* पूर्वजों की कृपा प्राप्त करने के लिए अमावस्या तिथि शुभ मानी जाती है। इस दिन अन्न, धन और वस्त्र का दान करें।
* अगर आप जीवन में साढ़े साती की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में हरियाली अमावस्या पर छतरी, चमड़े के जूते-चप्पल, साबुत उड़द, बर्तन का दान कर सकते हैं। इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में खुशियों का आगमन होता है।
अस्वीकरण: ”इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। K.W.N.S. यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है”।

