खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना अनंतपुर में प्रार्थी ने गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनकी नाबालिक बेटी 17 जुलाई से बिना बताये कही चली गई है, जिसे आस-पास रिश्तेदारों में पतासाजी किये। कहीं पता नहीं चला तब किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहृरण कर ले जाने कि रिपोर्ट पर 18 जुलाई को गुम इंसान एवं अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विवेचना दौरान गुम इंसान पीड़िता आज को दस्तयाब कर पीड़िता का महिला अधिकारी के द्वारा पुछताछ करने पर बताई कि आरोपी हबित (कुलदिप) हरिजन ग्राम चिताबेड़ा उड़ीसा के द्वारा नाबालिक जानते हुए भगाकर जबरदस्ती बालात्कार कर पीड़िता को बस में बैठाकर वापस उसके घर छोड़कर फरार हो गया था। प्रकरण में आरोपी के ख़िलाफ़ धारा 64 (ड) बीएनएस और पीड़िता नाबालिक होने से 06 पोक्सो एक्ट की धारा जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु मुखबीर की सूचना पर ग्राम दाबूगांव थाना उड़ीसा में पता तलाश किया जहां आरोपी हबित (कुलदिप) हरिजन पिता जगदीश हरिजन उम्र 24 वर्ष निवासी चिताबेड़ा थाना झर्रीगांव जिला नवरंगपुर उड़ीसा काे गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर घटना कारित, जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी हबित (कुलदिप) हरिजन को आज थाना अनंतपुर में कायर्वाही उपरांत न्यायालय काेंड़ागांव के समक्ष पेश किया गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश धीवर सउनि. अभिराम मेश्राम, अनीता मेश्राम, प्र.आर. नेमीचंद भण्डारी, 85 रघुनाथ कश्यप, भावेश मण्डावी, भूपेन्द्र मरकाम, रमेश मरकाम, आरक्षक. रामजी वट्टी, लक्ष्मी प्रसाद बघेल, सोपसिंह मरकाम, यशवंत ठाकुर ने याेगदान दिया।

