खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन आज शुक्रवार सुबह 4 बजे रेलवे ट्रैक पर गिरे विशालकाय बरगद पेड़ से टकरा गई है। इस घटना में ट्रेन चालक को चोट आई है, वहीं ट्रेन पटरी से उतर गई है। घटना की जानकारी के बाद रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रेन को वापस पटरी पर लाने के लिए घंटाे मशक्कत करती रही।
बताया जा रहा है कि डेमो पैसेंजर ट्रेन का खाली रैक दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर जा रही थी। लेकिन ट्रेन भानुप्रतापपुर पहुंचने से पहले मुल्ले कैंप के पास रेलवे ट्रैक पर गिरे बरगद पेड़ से टकरा गई। विदित हाे कि पिछले कुछ दिनों से बस्तर संभाग में लगातार बारिश के चलते बरगद का पेड़ रेलवे ट्रैक की तरफ गिर गया था। अंधेरा होने की वजह से ट्रेन का इंजन पेड़ से टकरा गया और ट्रेन के पायलट को हल्की चोट आई है तथा ट्रेन का इंजन का एक चक्का पटरी से उतर जाने की वजह से आज भानुप्रतापपुर से दुर्ग-रायपुर की अेार जाने वाली ट्रेन रद्द हो गई है। वही घटना से ट्रेन का सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

