खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास के प्रभारी प्राचार्य से वहाँ की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। बच्चों से बातचीत के दौरान बच्चों ने एवं संगीत शिक्षक सहित खाेल सामग्री की मांग रखी। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि उनकी सभी मांग जल्द पूर्ण हो जाएंगी।
निरीक्षण के दाैरान बालिकाओं के लिए संचालित विद्यालय में रीडिंग जोन बनाने के साथ-साथ सभी खिड़कियों में जाली लगाने, परिसर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दाैरान पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त, तहसीलदार एकलव्य आवासीय विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।

