खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कोरई गांव के खेलते-खेलते घर के सामने पानी से भरे गड्ढे में डूबने से डेढ़ साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह सुबेराम पटेल की डेढ़ साल की बेटी हिमानी पटेल अपने घर के सामने खेल रही थी।
इसी दौरान खेलते-खेलते वह घर के सामने स्थित पानी से भरे गड्ढे में डूब गई। जब उसे बाहर निकाला गया उस समय उसकी हल्की सांसे चल रही थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाने के दाैरान उसकी सांसे थम गई। परिजनों की रिपोर्ट पर बड़ेडोंगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया, उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

