खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक ओर लगातार नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान कार्रवाई जारी है, वहीं दूसरी ओर अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों में नक्सलियों के भय व हिंसा के प्रतीक के रूप में बने वृहद स्मारकों को हटाकर स्थानीय ग्रामीणों में भी नक्सलियों के विरुद्ध जागरूकता व क्षेत्र के माहौल को भय मुक्त बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज मंगलवार काे थाना गोलापल्ली मे जिला पुलिस बल व डीआरजी की टीम के द्वारा ग्राम सिंगाराम मे बनाये गए दो स्मारक कों ग्रामीणों के समक्ष ध्वस्त किया गया। उक्त ग्राम में नक्सलियों के रक्तपात, भय और हिंसा का प्रतीक बन चुके उक्त स्मारक को पुलिस व डीआरजी के जवानाें द्वारा ग्रामीणों के समक्ष ध्वस्त किया गया तथा ग्रामीणों को नक्सलियों के विरुद्ध जागरूक किया गया। विदित हाे कि कुछ दिनों पूर्व मे थाना किस्टाराम के ग्राम पालोडी के कांसाराम के जंगलों मे बने वृहद समारक कों भी पुलिस व डीआरजी के जवानाें ने ध्वस्त किया था।

