खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लाेन वरार्टू के तहत नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आज रविवार काे 5 लाख के इनामी नक्सली हरेंद्र उर्फ हुरा कुंजाम ने पुलिस के समक्षा आत्मसमर्पण कर दिया है।
आत्मसमर्पित नक्सली हरेंद्र कुंजाम पीपीसीएम (प्लाटून पार्टी कमेटी मेंबर) रैंक का उत्तर सब जोनल ब्यूरो राजनैतिक टीम का कमांडर था। वह वर्ष 2015 से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा। आत्मसमर्पित नक्सली हरेंद्र कुंजाम गंगालूर एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य के रूप में और उत्तर सब जोनल ब्यूरो पीपीसीएम/राजनैतिक टीम कमांडर के पद में कार्य कर चुका है। उसके द्वारा नक्सल संगठन में पार्टी सदस्यों को नक्सल संविधान, नक्सल साहित्य सहित समाजशास्त्र, दर्शन जैसे विषय पढ़ाने का कार्य किया करता था।

