खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले मे गोवंश तस्करी के विरुद्ध पुलिस ने लगातार दूसरी बड़ी कार्यवाही है। पहली कायर्वाही में 20 जुलाई शानिवार काे विश्रामपुरी पुलिस ने 2 आरोपियों को 39 गाैवंश के साथ गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। वहीं आज रविवार काे दूसरी कायर्वाही में बांसकोट पुलिस ने ग्राम मारंगपुरी से 93 गाय बैल लेकर बालोद से ओड़िसा जा रहे 3 आराेपियाें रतो बघेल उर्फ रता हरीजन , बलधर बघेल उर्फ जलधर हरीजन एवं बिगनो बघेल उर्फ बिगनाधर हरीजन तीनाे निवासी उड़ीसा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो आराेपी मनीराम नेताम एवं बलराम बघेल मैके से फरार हाे गये। गिरफ्तार तीनाें आराेपियाें से गाैवंश के बारे में पुछ-ताछ करने परउक्त गाैवंश काे क्रय कर बुचड़ खाना उड़ीसा व तेलंगाना ले जाने रस्सी में बांधकर ले जाने बताये, आराेपियाें के पास कृषक पशुओं कि खरीदी बिक्री परिवहन व रखने के सबंध में वैध दस्तावेज नही होना लिखित रूप में पेश करने पर कुल 93 नग गौवंस को जप्त किया गया व आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 4, 6, 10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधि. 2004, 11 (1) घ पशु के प्रति क्रूरता का निवा. अधि. 1960 का पाये जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध कमांक 42/2024 अपराध कायम कर तीनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर कायर्वाही उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकी बासकोट पुलिस आज रविवार को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति ग्राम मारंगपुरी तिलक साहु का मरहान कि ओर कृषक योग्य पशुओं जिसमें गाय 33 नग, बछिया 12 नग, बैल 4 नग, बछड़ा 44 नग कुल 93 नग को इकट्ठा करके रस्सी में बांधकर पशुओं को लंबी दूरी पैदल ले जाने की सूचना पर हमराह स्टाफ स.उ.नि रामनंदन कोरोटी आर.क्र. 313 केशकुमार शोरी, आर.क्र. 1005 सरजन मरापी एमटीसी 983 सत्येन्द्र नेताम के साथ रवाना होकर ग्राम मारंगपुरी तिलक साहु का मरहान के पास पहुंचकर मुखबीर के बताये स्थान पहुंचकर घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को कृषि योग्य पशुओं को हांकते हुये ले जाते मिले जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसे पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. रतो बघेल उर्फ रता हरीजन पिता स्व. मंगलू बघेल उर्फ मंगारू हरिजन उम्र 45 वर्ष निवासी भंडारीगुड़ा थाना कोसागुण्डा जिला नवरंगपुर राज्य उड़ीसा 2. बलधर बघेल उर्फ जलधर हरीजन पिता बैदनाथ जाति हरिजन उम्र 35 वर्ष निवासी बन्सुली थाना कोसागुण्डा जिला नवरंगपुर राज्य उड़ीसा एवं 3. बिगनो बघेल उर्फ बिगनाधर हरीजन पिता बैदनाथ जाति हरिजन उम्र 25 वर्ष निवासी बन्सुली थाना कोसागुण्डा जिला नवरंगपुर राज्य उड़ीसा बताया वहीं बाकी दो आराेपी मनीराम नेताम पिता खगपती नेताम निवासी तेलीगुड़ा एवं बलराम बघेल पिता भिखराम बघेल निवासी भंडारीगुड़ा पुलिस को देखकर घटना स्थल से फरार हाे गये। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रोशन कौशिक, सउनि रामनंदन कोरेटी, आर 313, 1005 एम टी आर. 983, का योगदान रहा।

