खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के थाना जगरगुंडा क्षेत्र अंतर्गत शनिवार सुबह तुमारगट्टा, सिंगावराम के जंगल में सुरक्षाबलाें और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। सुरक्षाबलाें द्वारा मुठभेड़ स्थल की सर्चिंग करने पर 1 पुरूष नक्सली का शव के साथ 1 नग भरमार बंदुक, 1 नग पिट्टू, जिसमें 3 पैकेट बैटरी वायर लाल-काला लगा हुआ, 1. नग वाकी-टाकी (वायरलेस सेट), चार्जर 1 नग लाल-काला वायर लगा, कोर्डेक्स वायर लगभग 1 फीट, 2 नग जिलेटिन रॉड, एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। मुठभेड़ मे मारे गए नक्सली की शिनाख्तगी सोड़ी नरसा पिता कन्ना निवासी दोरलापारा, सिंगावरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा तथा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा आरपीसी मिलिशिया कमांडर, ईनामी एक लाख रूपये एवं पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा दस हजार रूपये के रूप में किया गया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात्रि में जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी के जवानाें काे रवाना किया गया था। सुरक्षाबल शनिवार सुबह जैसे ही तुमार गट्टा, सिंगावराम के जंगल पहाड़ी के इलाके में पहुंचे, तभी वहां घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब 20-25 मिनट की फायरिंग में एक नक्सली मारा गया। सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व भारी पड़ता देख अन्य साथी नक्सली जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गये। मुठभेड़ में मारे गये नक्सली सोड़ी नरसा पिता कन्ना के अपराधिक रिकार्ड थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 03/2023 धारा 147, 148, 149, 307, भादवि. , 25, 27 आर्म्स एक्ट (न्यू कैम्प कुंदेड़ स्थापना के दौरान सुरक्षाबलों पर फायंरिग करने की घटना )। एवं 12/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियमम ( आईईडी प्लांट करने की घटना )। उपरोक्त घटनाओं के अतिरिक्त मुठभेड़ में मारे गये नक्सली थाना जगरगुण्डा एवं चिंतलनार क्षेत्रों में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों जैसे पुलिस गस्त पार्टी की रेकी कर हमला करना, पुलिस पार्टी के आने-जाने वाले मार्गो में स्पाईक/आईईडी लगाना, मुख्य मार्गों को खोदकर अवरूद्ध करना, शासन-प्रशासन के विरूद्ध में नक्सली पर्चा-पाम्पलेट लगाना आदि वारदाताें में शामिल रहा है।
Trending
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

