खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना माकड़ी क्षेत्र अंर्तगत ग्राम काटागांव गायतापारा में पारिवारिक सदस्याें के बीच हुए आपसी विवाद के दाैरान एक युवक कृष्णा काे लकड़ी से उसके सीने में वार करने से माैके पर ही उसकी माैत हाे गई। प्रार्थी मंत्रीराम मरकाम की रिर्पाेट पर माकड़ी पुलिस ने आरोपी सुकदेव मरकाम पिता स्व.रैनु मरकाम जाति गोड़ को उसके घर में घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आराेपी ने जुर्म कारित करना स्वीकार किया है। आरोपी सुकदेव मरकाम को गिरफ्तार कर थाना माकड़ी में कायर्वही उपरांत आज शानिवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सुभील पटेल, सहायक उपनिरीक्षक राकेश भोयर, गिरीश कतलम प्रआर. 83 राकेश जुरी, प्रआर.178 मोसा राम गण्डापी, म.प्रआर. 74 सुरूज कुमेटी, मजार 714 राधा मोरी, आर0-401 प्रकाश मण्डावी,शामिल रहे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मंत्रीराम मरकाम ने बताया कि घर में उसका भाई रजलाल मरकाम, इसकी मां एवं इसकी चाची की माैजूदगी में छोटा भाई रजलाल को सुकदेव लकड़ी से मार दिया, तब प्रार्थी अपने कमरा से इस विवद काे सुन रहा था कुछ देर में उसके बाद रजलाल एवं कृष्णा पुनः घर में आकर सुकदेव के साथ बहस कर रहे थे।सुकदेव व रजलाल दोनों भाई लड़ाई हाेने लगी, तब प्रार्थी दोनों को अलग किये तब प्रार्थी कि मां देखी कि कृष्णा रसोई परछी में जमीन में गिरा पड़ा था, कृष्णा कोई हरकत नहीं कर रहा था, सांस भी नहीं चल रहा था। लड़ाई के आवाज को सुनकर बुधनाथ नेताम आया और देखा तो 108 एम्बुलेंस को काल किये। नहीं आया तब कुछ देर बाद गांव सियान एवं परिवार वाले को बताये। इसके बाद 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले गये डाॅक्टर द्वारा जांच करने पर मृत्यु होना बताये। पुलिस ने गांव व परिजनाें से पूछताछ में सुकदेव मरकाम ने बताया कि मैं और रजलाल लड़ाई झगड़ा हो रहे थे इसी बीच कृष्णा छुड़ाने आया और मैंने उसे लकड़ी से उसके सीने में मार दिया और वह गिर गया और उसकी मौत हो गई। प्रार्थी मंत्री राम कि रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 28/2024 धारा 194 बी.एन.एस.एस एवं अपराच धारा 103(1) बीएनएस. कायम कर विवेचना में लिया गया।

