खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर द्वारा कोयलीबेड़ा विकासखंड के कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठिया में अध्यनरत एक नाबालिग छात्रा उम्र 16 वर्ष के गर्भवती होने एवं उसके गर्भपात के घटना की जांच हेतु पखांजुर एसडीएम. अंजोर सिंह पैकरा की अध्यक्षता में जांच दल का गठन किया गया है, जिसमें जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा सीईओ घनश्याम जांगड़े, पखांजुर बीएमओ डॉ. डीके. सिन्हा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हेमेंदनी सरकार, और शासकीय हाईस्कूल पीव्ही.32 की प्राचार्य श्रीमती अमिता दास शामिल हैं। उक्त जांच दल को दो दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।
कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने गंभीर प्रवृत्ति के शिकायत की खबर पर संज्ञान लेते हुए श्रीमती विनिता कुजूर, मूल पद व्याख्याता एलबी., शासकीय उमावि छोटेबेठिया एवं अधीक्षक, कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठिया विकासखंड कोयलीबेड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सरपंच एवं ग्रामवासी छोटेबेठिया की शिकायत और खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर यह कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निलंबन के दौरान व्याख्याता श्रीमती कुजूर का मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड दुर्गुकोंदल नियत किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसाार कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठिया में अध्यनरत एक नाबालिग छात्रा कब गर्भवती हुई इसकी सही जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है। गर्भवती होने के कुछ दिनों तक छात्रा वहीं छात्रावास में ही रह रही थी। अप्रैल महीने में जब गर्भ बढ़ा तब छात्रावास अधिक्षिका को इसकी जानकारी हुई, इसके बाद अधिक्षिक ने तत्काल उसे परिजनों के पास भेज दिया। परिजनों ने जिले से बाहर ले जाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। गांव के स्तर पर गर्भपात की चर्चा अप्रैल से ही होती रही, जिसकी शािकायत ग्रामीणों ने 12 जुलाई को विधायक विक्रम उसेंडी से करने के बाद यह पूरा मामला उजागर हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने 13 जुलाई बैठक कर देर शाम कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठिया के अधािक्षाक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दो दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया है।

