खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के सिटी काेतवाली में प्रार्थिया पीड़िता ने दिनांक 16 जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि जुलाई 2023 में इस्ट्राग्राम के माध्यम से एक लड़का का परिचय हुआ जो अपना नाम अजय समत्थ बताया। फिर थोड़ी दिन के बाद मोबाईल नम्बर शेयर किये, दोनों एक दुसरे से बात करते थे। पीड़िता को शादी करूंगा कहकर माह अक्टूबर 2023 में पीड़िता के घर आया और पीड़िता के साथ जबरदस्ती कई बार बलात्कार करने की प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 63/2024 धारा 376, 417 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण पंजीबद्ध होने के उपरांत विवेचना में फरार आरोपी अजय के माेबाईल नम्बर के सीएएफ., कॉल डिटेल के आधार पर फरसगांव पुलिस टीम कानपुर- उत्तरप्रदेश रवाना हाेकर थाना महाराजपुर पुलिस की सहयोग से आराेपी अजय काे गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर अपना नाम अजय समरथ उर्फ इस्तयाक कुरैशी पिता शहीद शहजाद उम्र 28 वर्ष जाति मुसलमान निवासी जौगवां गौतम चौकी पूरवाभीर थाना महाराजपुर जिला कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया। जिसेने जुर्म कारित करना स्वीकार करने बाद पीड़िता को वीडियो कॉल के माध्यम से आरोपी की पहचान कार्यवाही की गयी। इसके बाद आरोपी के कब्जे से एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाईल जिसका मॉडल नम्बर सी.पी.एच. 2095 को समक्ष गवाह के जप्त किया गया। जुर्म अजामानतीय होने से गिरफ्तारी के स्थान से थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव छग. का दुरी अधिक होने से समय 24 घंटे से अधिक समय लगने की संभावना पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कानपुर नगर (उत्तरप्रदेश) के समक्ष पेश कर ट्राजिट रिमांड़ लेकर फरसगांव पुलिस टीम द्वारा आरोपी को साथ लेकर आज शनिवार को न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखािल किया गया है। उक्त कार्यवाही में नरेश साहु थाना प्रभारी, सउनि. राजीव गोटा, आरक्षक अजरंग बघेल, फरसुराम मरकाम का याेगदान रहा।

